सिपाही पर गंभीर आरोप…. शादी का झांसा देकर विधवा का किया यौन शोषण

पलामू: पुलिस के एक जवान पर राजधानी रांची की विधवा महिला गंभीर आरोप लगाई है। विधवा महिला जवान पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का दावा कर रही है।

आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए न्याय की गुहार महिला थाना से लगा रही है। मेदिनीनगर महिला थाना में पीड़िता ने जवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धनगांव निवासी संतोष कुमार पासवान पलामू पुलिस में है। पीड़िता ने थाना को बताया है कि उसकी मुलाकात जवान से लंबे समय पहले हुई थी। पहले दोस्ती हुई और रिश्ता प्यार में बदल गया। जवान ने विधवा महिला को शादी का झांसा दिया। उसने महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया।

मामले पर जांच के बाद होगी कार्रवाई

महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज ने बताया कि रांची की विधवा पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की पड़ताल की जाएगी। जांचोपरांत आरोपित के खिलाफ नियम संगत कार्रवाई होगी।

Related Articles

close