Photo देखिए: CM हेमंत ने पोस्ट की शिबू सोरेन की जलती चिता की तस्वीर, बहते आंसुओं के साथ लिखा, “सपना साकार करेगा आपका बेटा”

रांची: आदिवासी के मसीहा शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन हो गए, लेकिन अभी भी उनकी यादें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झकझोर रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत ने अपने पिता की जलती चिता की तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने  एक भावुक और प्रेरणादायी संदेश के माध्यम से अपने पिता, झारखंड आंदोलन के प्रणेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद किया है।

उन्होंने लिखा है कि,

“मेरे बाबा, आपके सपनों को पूरा करेगा आपका यह बेटा, आपको दिया हर वादा निभाउंगा।”

मुख्यमंत्री ने यह संदेश झारखंड की जनता और अपने समर्थकों के बीच साझा करते हुए झारखंड की आत्मा और पहचान के प्रतीक माने जाने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका पूरा जीवन अपने पिता के दिखाए रास्ते पर चलने और झारखंड के लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने को समर्पित रहेगा।

इस मौके पर उन्होंने कहा…

“वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें! झारखंड के वीर अमर रहें!
वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिंदाबाद!
जिंदाबाद!! जिंदाबाद!!”

मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि झारखंड की पहचान, उसकी संस्कृति, आदिवासी अस्मिता और समाजिक न्याय की लड़ाई को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।


वे झारखंड के विकास के साथ-साथ उसके मूल्यों और इतिहास की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शिबू सोरेन: झारखंड आंदोलन का चेहरा

शिबू सोरेन, जिन्हें लोग श्रद्धा से ‘दिशोम गुरु’ कहते हैं, झारखंड की राज्यीय अस्मिता के प्रतीक रहे हैं। आदिवासियों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष दशकों तक चलता रहा, जिसके परिणामस्वरूप झारखंड राज्य का गठन संभव हो पाया।

जनता में उत्साह और समर्थन

मुख्यमंत्री के इस भावनात्मक संदेश ने न केवल झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं, बल्कि आम जनता में भी नई ऊर्जा का संचार किया है।

सोशल मीडिया पर #DishomGuru #HemantSoren ट्रेंड कर रहा है, और लोग मुख्यमंत्री के साथ एकजुटता दिखा रहे है।

Related Articles