यहां देखें: यमुना में पहली बार चलेगा क्रूज, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

Delhi Yamuna Tourism Cruise Service Start Soon: दिल्ली की यमुना पर पहली बार क्रूज सर्विस, टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार!

दिल्ली की यमुना नदी अब सिर्फ सफाई और पर्यावरण के मुद्दों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अब यह टूरिज्म का नया केंद्र बनने जा रही है। दिल्ली सरकार ने यमुना के सौंदर्यीकरण और टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नदी पर क्रूज सर्विस शुरू करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत सोनिया विहार से जगतपुर के बीच नदी क्रूज सेवा शुरू की जाएगी, जिससे न सिर्फ दिल्ली वालों को नया अनुभव मिलेगा, बल्कि यमुना की रौनक भी बढ़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यमुना में क्रूज, टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

दिल्ली सरकार ने यमुना के पुनरुद्धार और पर्यटन को बढ़ाने के मकसद से वजीराबाद बैराज (सोनिया विहार) से लेकर जगतपुर तक छह किलोमीटर लंबे जलमार्ग को विकसित करने का फैसला किया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, यह टूरिज्म रिवर क्रूज सर्विस राजधानी के लोगों और पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण साबित होगी।

इको-फ्रेंडली होगा यह क्रूज

दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (DTTC) ने इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए इलेक्ट्रिक और सोलर हाइब्रिड बोट्स चलाने के लिए ऑपरेटर की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए कोटेशन हेतु अनुरोध (RFQ) जारी किया गया है। यह क्रूज सेवा पर्यावरण के अनुकूल होगी और स्थायी जल परिवहन के रूप में भी काम करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन एजेंसियों की अहम भूमिका

यह प्रोजेक्ट भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI), दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA), दिल्ली जल बोर्ड (DJB), DTTC और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहयोग से पूरा किया जाएगा।

कैसा होगा क्रूज?

  • चुने गए ऑपरेटर को दो इलेक्ट्रिक-सोलर हाइब्रिड क्रूज बोट्स उपलब्ध करानी होंगी।
  • हर बोट में 20-30 यात्री बैठ सकेंगे।
  • बोट्स की गति 5 से 7 समुद्री मील के बीच होगी।
  • ऑपरेटर को सुरक्षित, विश्वसनीय और सुविधाजनक सेवा सुनिश्चित करनी होगी।

यात्रा का अनुभव होगा शानदार!

क्रूज सेवा सोनिया विहार से शुरू होकर जगतपुर तक जाएगी और यात्रियों को करीब 7-8 किलोमीटर की रोमांचक यात्रा का अनुभव मिलेगा। इसके अलावा, क्रूज के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, फ्लोटिंग जेटी और तट सुविधाओं का भी निर्माण किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली की जनता के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। जल्द ही लोग यमुना में क्रूज की सवारी कर सकेंगे और दिल्ली के इस ऐतिहासिक जलमार्ग को नए अंदाज में देख सकेंगे! 🚢🌊

Related Articles

close