बिहार के सासाराम में लगी धारा 144, माहौल तनावपूर्ण, 2 अप्रैल को है अमित शाह का दौरा

बिहार ।रामनवमी पर जुलूस को लेकर बिहार के सासाराम में बवाल होने के बाद नालंदा में भी भारी हिंसा हुई है. जुलूस के दौरान जमकर पथराव और आगजनी की गई. भीड़ ने कई बाइक और गाड़ियों को फूंक दिया. भीड़ ने एक बस को भी आग के हवाले कर दिया. हिंसा के दौरान गोलीबारी भी हुई है जिसमें तीन लोगों को गोली लगी है. घटना के बाद इलाके में भारी तनाव बना हुआ है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नालंदा में धारा 144 लगा दी गई है. इस बीच केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे देर शाम सासाराम पहुंचे.
उन्होंने डीएम एवं एसपी के साथ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की 2 अप्रैल को प्रस्तावित रैली स्थल का निरीक्षण किया और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने रैली की तैयारियों का जायजा लिया. केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सासाराम में रामनवमी के अवसर पर हुए उपद्र दुख एवं चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि घटना अत्यंत दुखदायी एवं निंदनीय है.
उन्होंने घटना पर दुख एवं चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि घटना अत्यंत दुखदायी एवं निंदनीय है. उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
केंद्रीय मंत्री चौबे ने डीएम और एसपी से घटना की जानकारी ली. उन्होंने जिला एवं पुलिस प्रशासन को सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. घटना के संबंध में डीआईजी से भी जानकारी ली. केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि असामाजिक तत्व और उपद्रवियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए. उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों आदि के साथ भाईचा निकालने का भी निर्देश दिया.
सासाराम हिंसा पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा
कि ये महागठबंधन सरकार की सुनियोजित साजिश है. ताकि गृह मंत्री का कार्यक्रम रोका जा सके. बीजेपी विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि अमित शाह की सभा को रोकने के लिए ये सत्ता पक्ष की साजिश है.









