रांची : झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है.

अंचलाधिकारी बेरमो, बोकारो के पद पर पदस्थापित मनोज कुमार की सेवा भू राजस्व विभाग से वापस लेते हुए इन्हें अनुमंडल पदाधिकारी खोरी महुआ, गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है.

सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रांची के पद पर पदस्थापित शैलेश कुमार की सेवा भू राजस्व विभाग से वापस लेते हुए उन्हें अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो, बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया है.

इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...