गर्भवती महिला सिपाही की सड़क हादसे में गयी जान, ड्यूटी आने के दौरान स्कूटी को कार ने मारी टक्कर

Pregnant female constable died in a road accident, her scooter was hit by a car while she was returning from duty

Lady Police Accident : एक सड़क दुर्घटना में महिला सिपाही की जान चली गयी। महिला सिपाही गर्भवती थी। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र के बेली रोड की है। जहां गर्भवती महिला सिपाही की सड़क हादसे में मौके पर ही जान चली गयी। सिपाही का नाम अल्का अनुपम था, जो डायल 112 में पोस्टेड थी।

 

जानकारी के मुताबिक सुबह में स्कूटी से ड्यूटी जा रही थी, इस दौरान एक कार ने ठोकर मार दी। कार का नंबर BR 01P Q5029 है। घटना की पुष्टि ट्रैफिक थानेदार ब्रजेश कुमार चौहान ने की है।घटना के बाद पुलिस की गाड़ी से महिला सिपाही को इलाज के लिए PMCH में एडमिट कराया गया।

 

डाक्टरों ने इलाज शुरू की, लेकिन से बचाया नहीं जा सका। गर्भवती महिला सिपाही के साथ जच्चा- बच्चा दोनों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही का भाई उनको ऑफिस छोड़ने आ रहा था। उल्टे लेन से आ रही कार ने ठोकर मार दी।

 

मृतक अल्का अनुपम मोतिहारी जिला बल की थीं। पटना के कंकड़बाग मलाही पकड़ी की रहने वाली थीं।उनके हसबैंड ATS में पदस्थापित हैं। डेपुटेशन पर पटना डायल 112 में थी। घटना पर IPS शीला ईरानी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे काफी नुकसान हुआ है।

 

घटना के बाद बीच सड़क पर महिला सिपाही गिर गई और तड़पने लगी। वहां से गुजर रहे लोगों और कुछ महिलाओं ने उसे सड़क किनारे किया। काफी देर तक महिला सिपाही तड़पती रही। इसके बाद पुलिस की गाड़ी आई। महिलाओं की सहायता से उठाकर उसे इलाज के लिए भेजा गया। इस घटना में महिला सिपाही को ड्यूटी छोड़ने जा रहा शख्स भी घायल हो गया था। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। लेकिन, अंदरूनी चोट काफी है। इलाज चल रहा है।घटना पर पुलिसकर्मियों ने शोक जताया है।

Related Articles