स्कूल फिर बंद : 15 जून तक स्कूल बंद करने का ऐलान, भीषण गरमी की वजह से शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, शिक्षकों की भी रहेगी छुट्टी

School Closed : प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी विद्यालयों को 11 से 15 जून तक बंद करने का आदेश सभी जिलों को दिया है। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों की भी छुट्टी रहेगी। इससे संबंधित आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक सन्नी सिन्हा की ओर से सोमवार को जारी किया गया है। ये आदेश बिहार के सभी स्कूलों पर लागू होगा। शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 14 जून तक राज्य के अनेक स्थानों में उष्ण लहर की स्थिति बने रहने की सूचना दी गयी है।

बिहार में शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश के मद्देनजर कहा गया है कि 11 से 15 जून तक सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाता है। इस दौरान विद्यालयों के शिक्षक भी अवकाश पर रहेंगे। इसके पहले भीषण गर्मी के मद्देनजर राज्य के सभी विद्यालयों में आठ जून तक छुट्टी दी गयी थी। उसके बाद स्कूलों में सोमवार को पढ़ाई शुरू हुई , लेकिन भीषण गर्मी एवं लू लहर के मद्देनजर बड़ी संख्या में बच्चे बीमार पड़ गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस स्थिति के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने विद्यालयों को 15 जून तक बंद करने का फैसला लिया है। दरअसल सोमवार को स्कूल खुलने के बाद जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो गर्मी के कारण कई छात्र-छात्राएं बेहोश होने लगे. बिहार के शेखपुरा, पटना और बक्सर समेत 6 जिलों के बच्चे बीमार होने की खबर थी. इधर पटना के बिहटा में गर्मी के कारण एक बच्ची तड़पने लगी और उसके नाक से खून आ गया. वहीं एक छात्र भी बेहोश हो गया।

यही हाल बक्सर जिला के कन्या मध्य विद्यालय एकौनी बीआरसी डुमरांव का था, जहां पढ़ाई के दौरान एक छात्रा की गर्मी लगने से हालत बीगड़ गई. जैसे-तैसे उसे खटिया पर लाद कर अस्पताल ले जाया गया. इसे देखकर वहां ग्रामीणों में गुस्सा भी फूटा, गांव वालों का कहना था कि इतनी गर्मी में बच्चों को छुट्टी क्यों नहीं दी जा रही. स्कूल खुले रहेंगे तो बच्चे अटेंडेंस के लिए विद्यालय पहुंचेगे ही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close