स्कूल की छत गिरी, दो की मौत, जर्जर स्कूल में हुआ बड़ा हादसा, घटना के बाद सभी शिक्षक फरार, परिजनों ने मांगा मुआवजा

कटिहार। स्कूल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गयी। घटना कटिहार के पीरगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। विद्यालय काफी जर्जर हो चुका था। स्कूल को तोड़ा जा रहा था, इसी दौरान स्कूल की छत नीचे गिर गयी। घटना में दो मजदूरों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह दोनों साथ में ही विद्यालय के जर्जर भवन को तोड़ने के लिए पहुंचे थे। इस घटना के बाद विद्यालय से सभी शिक्षक फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक पीरगंज स्थित जर्जर प्राथमिक विद्यालय भवन तोड़ा रहा है। इस दौरान अचानक भवन की छत गिर गई, जिसमें दो मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल मजदूर का कटिहार सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।मृतक की पहचान खोधाई मंडल के बेटे साजन मंडल (45) और फतकन मंडल के बेटे सरवन मंडल (44) के रूप में हुई है। वहीं जख्मी मजदूर की पहचान लक्ष्मी मंडल के बेटे विजय मंडल के रूप में हुई है।

जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। दोनों मृतक मजदूर पीरगंज गांव के रहने वाले थे। स्कूल भवन काफी जर्जर था, लिहाजा ऐहितियातन जर्जर भवन तोड़ने के लिए मजदूरों की जगह जेसीबी लगाना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इधर, खुशकिस्मति की बात रही कि विद्यालय में जर्जर भवन की चपेट में स्कूली बच्चे नहीं आये।

Related Articles

close