स्कूल इंस्पेक्शन: शिक्षा विभाग ने अफसरों को इंस्पेक्शन के लिए जारी किया निर्देश… देखिये किस अधिकारी को किस जिले की जिम्मेदारी

रांची: सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और शिक्षकों पर नकेल कसने की कवायद शुरू हो रही है। शिक्षा विभाग ने अधिकारियों को स्कूलों के इंस्पेक्शन का निर्देश दिया है। राज्य मुख्यालय स्तर से अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्कूली शिक्षा व साक्षारता विभाग के सचिव के रविकुमार ने अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारी दे दी है। अधिकारी नवंबर के पहले सप्ताह से जिलों का दौरा कर अपनी रिपोर्ट विभाग को देंगे।
ये अफसर करेंगे स्कूल इंस्पेक्शन, देंगे रिपोर्ट
वहीं, जेईपीसी के प्रशासी पदाधिकारी जयंत कुमार मिश्रा को कोडरमा, प्राथमिक शिक्षा के उप सचिव ओमप्रकाश तिवारी को पलामू, मिड डे मील प्राधिकरण के समन्वयक विनोद कुमार तिवारी को हजारीबाग, शिक्षा विभाग के अवर सचिव जागो चौधरी को पाकुड़, माध्यमिक शिक्षा के अवर सचिव अखिलेश पांडेय को साहिबगंज, जेईपीसी के विशेषज्ञ प्रमोद सिन्हा को गढ़वा, जेईपीसी के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी अभिनव कुमार को बोकारो, जेईपीसी के राज्य एमआईएस कोऑर्डिनेटर सचिन कुमार को सरायकेला, जेसीआरटी के सहायक निदेशक बांके बिहारी को जामताड़ा, पलामू के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक शिवनारायण शाह को चतरा, जेईपीसी के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी स्वप्निल हेमंत कुजूर को सिमडेगा, जेईपीसी के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेन को गिरिडीह की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तरी छोटानागपुर के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक सुमनलता टोप्पो बलिहार को लोहरदगा और मिड डे मील प्राधिकरण के समन्वयक कमलेश पांडेय को चाईबासा की जिम्मेदारी दी गई है।









