झारखंड : रिम्स में महिला के साथ सैप जवान ने किया दुष्कर्म…पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है. महिलाओं के साथ दुष्कर्म की खबरें अब आम बात होती जा रही है. यहां तक महिलाओं अस्पतालों में भी सुरक्षित नहीं है. झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. दुष्कर्म का आरोपी रिम्स की सुरक्षा में तैनात सैप का जवान ही निकला, जिसे बरियातू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक चतरा की रहने वाली 20 वर्षीय महिला अपने एक परिजन का इलाज करवाने के लिए रिम्स अस्पताल आई हुई थी. गुरुवार की रात वह रिम्स में ही दवा लेने गई थी. इसी दौरान सैप जवान संतोष बारला ने उसे अकेले पाकर पकड़ लिया और रिम्स के चौथे माले पर एक सुनसान जगह पर ले गया. वहीं पर उसने महिला के साथ जबरदस्ती की और फिर महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा.

रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि आरोपी सैप जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close