सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने किया कंबल का वितरण

जमशेदपुर : सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से मानगो खरिया बस्ती में कंबल का वितरण किया गया । अध्यक्ष पल्लवी दीप ने बताया संस्था 2017 से लगातार 7 सालों से कंबल का वितरण करते आ रही है। आस पास के क्षेत्रों में भी ट्रस्ट के कार्य कलाप की चर्चा खूब होती है।

संरक्षक रीता मिश्रा ने कहा ठंड से बचाव के लिए वृद्ध और असहायो के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है।मालूम हो की ट्रस्ट कई वर्षो से झुग्गी झोपड़ी और स्लम बस्ती में त्योहार पर भी उससे जुड़ी सामग्री का वितरण करती रहती है। पिछले दीपावली में भी पूजा के समान, बच्चो के लिए मिठाई और पटाखे का वितरण किया था।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पल्लवी दीप संरक्षक रीता मिश्रा, मंजू पात्रा, रितु सोनकर एव अभिनव मिश्रा की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Related Articles

close