33 बीएलओ और 11 बीएलओ सुपरवाइजर का वेतन बंद: चुनाव कार्य में लापरवाही का लगा आरोप, जारी हुआ शो कॉज

बोकारो: ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपयुक्त बोकारो कुलदीप चौधरी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का लगातार जायजा ले रहे हैं. इसी क्रम में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह -उप समाहर्ता प्रभारी ज़िला सामान्य शाखा,बोकारो ने निर्वाचन कार्यों में गंभीर लापरवाही बरतने पर 33 बीएलओ एव 11 बी०एल०ओ० सुपरवाइज़र पर से शो-कॉज करने का निर्देश दिया है.

बीएलओ का जवाब संतोषजनक नहीं रहने पर अनुशासनिक व दंडात्मक कार्रवाई के साथ वेतन भी स्थगित रहेगा. उन्होंने कहा कि बीएलओ निर्वाचन कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं और लापरवाही बरत रहे हैं. साथ ही संबंधित बीएलओ द्वारा आयोग के आदेश का पालन नहीं करना घोर लापरवाही दर्शाता है. उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

33 बीएलओ एव 11 बीएलओ सुपरवाइज़र की सूची जारी
सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारियों की रिपोर्ट पर 33 बीएलओ की सूची जारी की गयी है. जिसमें 36 बोकारो विधान सभा नगर निगम छेत्र के बीएलओ शामिल हैं. जिनके खिलाफ लापरवाही का मामला सामने आया है. मालूम हो की उप निर्वाचन पदाधिकारी, बोकारो के द्वारा प्रत्येक दिन निर्वाचकों के प्रपत्र – 6, 7 व 8 आवेदन संग्रहण से संबंधित कार्य की समीक्षा की जा रही है।









