Rozgar Mela: PM मोदी आज 51 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नए भर्ती किए गए 51,000 से अधिक उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस कार्यक्रम का आयोजन आज होगा। इससे पहले, पीएम मोदी ने 22 जुलाई को 70,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए थे।

इससे पहले, पीएम मोदी ने 22 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 70,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए थे। पीएम मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा था कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान जब देश विकास के पथ पर काम कर रहा है। सरकारी कर्मचारी के रूप काम करने का अवसर मिलना सम्मान की बात है।

Related Articles

close