Rohit Sharma ODI से नहीं लेंगे संन्यास, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया साफ; जानें क्या कुछ कहा

Rohit Sharma :चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अटकलें थीं कि रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट के समापन के बाद संन्यास ले सकते हैं. वहीं जब फाइनल मैच करीब आया, तब एक बार फिर रोहित के संन्यास की अफवाहों ने तूल पकड़ा.अब भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऐतिहासिक के बाद कप्तान रोहित ने खुद अपनी रिटायरमेंट पर बयान जारी किया है. रोहित ने साफ किया है कि उनका अभी रिटायरमेंट लेने का कोई प्लान नहीं है.

रोहित शर्मा नहीं लेंगे रिटायरमेंट

भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद रोहित शर्मा से प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिटायरमेंट के संबंध में सवाल पूछा गया. उन्होंने अपने संन्यास पर स्थिति साफ करते हुए कहा, “फ्यूचर का कोई प्लान नहीं है. जो हो रहा है वो चलता जाएगा. मैं वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट नहीं ले रहा हूं. आगे से प्लीज, अफवाहों को तूल मत दीजिएगा.” रोहित का यह बयान भारत की फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से जीत के बाद आया है, जिसमें उन्होंने 76 रनों की दमदार पारी खेली थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Rohit Sharma देश को समर्पित की ट्रॉफी, श्रेयस अय्यर को बताया हीरो

कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी की जीत को पूरे देश को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि जब टीम इंडिया खेल रही होती है तब पूरा देश उसका समर्थन कर रहा होता है. रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर को साइलेंट हीरो बताया.

रोहित ने श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हुए कहा, “श्रेयस अय्यर हमारे साइलेंट हीरो हैं. मिडिल ऑर्डर में आकर अय्यर ने टीम के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेलीं. उन्होंने आज भी अक्षर पटेल के साथ मिलकर अहम साझेदारी की. मुझे साथी खिलाड़ियों को ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं पड़ती.” श्रेयस अय्यर ने 48 रन बनाए और रोहित शर्मा के आउट होने के बाद उन्होंने अक्षर पटेल के साथ 61 रन की साझेदारी पर टीम इंडिया को दबाव की स्थिति से उबारा था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Champions Trophy 2025 उठाते 89 करोड़ से अधिक लोगों ने JioHotstar पर देखा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close