मुथुट फाइनांस में डाका : धनबाद में डकैती करने आये बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़… एक डकैत ढेर, पुलिस ने चारों तरफ से घेरा…

Dhanbad : धनबाद के बैंक मोड़ स्थित गुरुद्वारा के सामने स्थित मुथुट फाइनेंस में डकैती करने आये अपराधियों और पुलिस के बीच एनकाउंटर हो गया है। इस एनकाउंटर में पुलिस ने एक अपराधी को मार गिराया है। प्राथमिक सूचना के मुताबिक अपराधी पांच की संख्या में लूटने आये थे।

अपराधी को मार गिराया

सभी लूटेरे बाहर के बताये जा रहे हैं। वहीं एनकाउंटर के बाद तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कुछ लुटेरे भागने में सफल रहे हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही बैंक मोड़ थाना प्रभारी पीके सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर ही पुलिस गाड़ी से उतरते ही दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसमें एक अपराधी मारा गया. वहीं लुटेरों ने बैंक के भीतर मुथुट फिनांस के मैनेजर विक्रम राज के साथ मारपीट भी की है. हालांकि वे लूटने में सफल नहीं हो सके हैं।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार धनबाद बैंक मोड़ मे मुथूट फाइनेंस में लूट करने वाले अपराधी बीते शनिवार को भी धनसार चौक स्थित गुंजन ज्वेलर्स में पिस्टल की नोक पर करीब 1 करोड़ रूपए के 2 किलो से अधिक सोने का आभूषण लूट लिए थे। इतना ही नहीं इस दौरान अपराधियों ने दुकान के संचालक पुत्र अर्जित अग्रवाल को गोली भी मारी थी।

Related Articles

close