जामताड़ा: शुक्रवार की देर शाम बिंदापाथर थाना क्षेत्र में जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर पालोजोरी पेट्रोल पंप के पास कार और प्याज लदे ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कार पर सवार पांच लोग गोड्डा जिले के देवडाढ़ निवासी हैं जबकि एक घायल देवघर जिले के हरतोपा गांव का है। सभी लोग 30 से 40 वर्ष के बीच के हैं।

दुर्घटना में गणेश भद्र, विश्वजीत पाल व मनोज यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कादिर और कृष्णा गोस्वामी व देवघर के परेश महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही उनके स्वजन जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचे। सीमांत पाल ने बताया कि मेरा भाई विश्वजीत पाल गांव के अन्य दोस्तों के साथ गोड्डा से साहिबगंज जाने की बात कह कर निकला था। यह समझ में नहीं आ रहा कि वह इधर कैसे पहुंचा। हादसे के बाद ग्रामीण पहुंचे और राहत कार्य चलाया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने आकर मृत व जख्मी लोगों को जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...