झारखंड : कान्हाचट्टी भाग-2 से रिंकी कुमारी आंगनबाड़ी सेविका पद पर चयनित

Rinki Kumari from Kanhachatti Part-2 selected for the post of Anganwadi worker

चतरा के कान्हाचट्टी प्रखंड के भाग-2 पंचायत से रिंकी कुमारी का चयन आंगनबाड़ी सेविका पद के लिए किया गया है. यह चयन पूरी पारदर्शिता और नियमानुसार प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ.रिंकी कुमारी के चयन पर उनके परिवार और पंचायत वासियों में खुशी की लहर है.

10 उम्मीदवारों ने भरा था आवेदन

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राप्त जानकारी के अनुसार चयन समिति में कुल चार चयनकर्ता शामिल थे. इस पद के लिए लगभग 10 उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र भरा था. सभी अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अंकों का मूल्यांकन करने के पश्चात मेरिट के आधार पर रिंकी कुमारी का चयन किया गया.

चयन प्रक्रिया प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) अनीता मैम की देखरेख में संपन्न हुई. लोगों ने आशा जताई है कि वे बच्चों और महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएंगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close