रिम्स: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान

रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मरीज ने तीसरे तल्ले से कूदकर जान दे दी। मरीज लक्ष्मण राम न्यूरो सर्जरी विभाग में अपना इलाज करा रहा था। रिम्स अस्पताल के वरीय अधिकारी, तमाम डॉक्टर और अस्पताल के कर्मी मौके पर पहुंच गए. मामले की सूचना बरियातू थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

इलाज करा रहे मरीज ने आत्महत्या क्यों कि इसका अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस वजह का पता लगाने में जुटी है बताया जा रहा है लक्ष्मण राम मानसिक रूप से बीमार था। इस का इलाज रिम्स में चल रहा था। थोड़ी देर के लिए मरीज के परिजन किसी काम से अस्पताल के बाहर निकले थे। अचानक उन तक मौत की खबर पहुंची।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिम्स के होमगार्ड्स और सैफ के जवानों ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मरीज 19 मई की रात को न्यूरो सर्जरी विभाग में डॉ अनिल कुमार की यूनिट में भर्ती हुआ था. सिर में चोट लगने के कारण खून का थक्का जमा हुआ था, जिसका इलाज चल रहा था। विभागाध्यक्ष डॉ सीबी सहाय ने बताया कि मरीज की स्थिति उतनी खराब नहीं थी कि सर्जरी करनी पड़ी थी, दवा भी दी गयी थी। ट्रॉमा के कारण मरीज कई बार स्ट्रेस में आ जाते हैं और इस तरह का कदम उठा लेते हैं। पुलिस इस मामले में परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close