Richest Temples India: भारत के 3 सबसे अमीर मंदिर, जो बन सकते हैं आपकी बकेट लिस्ट का हिस्सा

Richest Temples India: भारत के 3 सबसे अमीर मंदिर, जो बन सकते हैं आपकी बकेट लिस्ट का हिस्सा

नई दिल्ली: भारत, जिसे विविधताओं का देश कहा जाता है, न सिर्फ संस्कृति और परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है बल्कि यहां के मंदिर भी अपनी भव्यता और समृद्धि के लिए दुनिया भर में चर्चित हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु इन मंदिरों के दर्शन के लिए आते हैं और करोड़ों रुपये का दान देते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं भारत के तीन सबसे धनी मंदिरों की, जिन्हें एक बार जरूर देखना चाहिए:

1. श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर (तिरुवनंतपुरम, केरल)(Richest Temples India)

 
भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर भारत का सबसे अमीर मंदिर माना जाता है। साल 2011 में एक गुप्त तिजोरी खुलने के बाद यह मंदिर सुर्खियों में आया था, जिसमें से लगभग 20 बिलियन डॉलर मूल्य का खजाना मिला था। भव्य वास्तुकला और रहस्यमयी इतिहास से भरपूर यह मंदिर आज भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करता है।

झारखंड के लातेहार में बड़ा नक्सली हमला विफल…10 लाख का इनामी पप्पू लोहरा समेत 2 नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों ने दिखाई बड़ी कार्रवाई!

2. तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर (तिरुपति, आंध्र प्रदेश)(Richest Temples India)


भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित यह मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है। इसे तिरुपति मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह दुनिया के सबसे अधिक देखे जाने वाले तीर्थ स्थलों में से एक है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां प्रतिदिन 50,000 से अधिक भक्त पहुंचते हैं और मंदिर की वार्षिक आय 3,000 करोड़ रुपये से अधिक है।

3. शिरडी साईं बाबा मंदिर (अहमदनगर, महाराष्ट्र)(Richest Temples India)


19वीं सदी के संत साईं बाबा को समर्पित यह मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है। यह भारत का तीसरा सबसे अमीर मंदिर है। हर साल लाखों भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं। खासकर गुरुवार के दिन यहां भारी भीड़ देखी जाती है। मंदिर को दुनियाभर से करोड़ों रुपये का दान मिलता है, जिसकी वार्षिक राशि लगभग 400 करोड़ रुपये के पार जाती है।

शनि प्रदोष व्रत 2025: आज के दिन भगवान शिव और शनि देव की पूजा से मिलेगा विशेष लाभ, जानें पूजा विधि और महत्व!

Related Articles