बड़कागांव अंचल कार्यालय का राजस्व कर्मचारी घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Revenue employee of Barkagaon Zonal Office arrested red handed while taking bribe

हजारीबाग के बड़कागांव में राजस्व कर्मचारी को घूस लेते हुए एसीबी ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. बड़कागांव अंचल कार्यालय का राजस्व कर्मचारी प्रह्लाद मांझी शिकायत कर्ता से राजस्व संबंधी काम के बदले घूस मांग रहा था.

पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी. सूचना का सत्यापन होते ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारियों ने जाल बिछाया और अंचल कार्यालय परिसर से ही घूस लेते हुए राजस्व कर्मचारी प्रह्लाद मांझी को रंगेहाथष पकड़ लिया.

एसीबी ने प्रह्लाद मांझी से पूछताछ शुरू कर दी. एसीबी की कार्रवाई से बड़कागांव अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया.

Related Articles