Republic Day 2025: देश की सैन्य शक्ति और समृद्धि की झलक, कर्तव्य पथ पर दिखा विकसित भारत के संकल्प का नजारा

Republic Day 2025: देश गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस दौरान कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने तिरंगा फहराया और फिर राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित वहां मौजूद सभी गणमान्य लोगों ने झंडे को सलामी दी। इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी गई।

राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिए जाने के बाद कर्तव्य पथ पर परेड की शुरुआत हुई। भारतीय वायुसेना की 129 हेलीकॉप्टर यूनिट के एमआई-17 हेलिकॉप्टरों ने कर्तव्य पथ पर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों पर पुष्प वर्षा की। परेड में इंडोनेशिया का 352 सदस्यीय मार्चिंग और बैंड दस्ता भी भाग लिया। औपचारिक परेड की शुरुआत 300 सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों का प्रतिनिधित्व करने वाले वाद्ययंत्रों पर ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन बजाकर की गई।

Republic Day 2025: दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार परेड कमांडर थे, जबकि परेड सेकेंड-इन-कमान, दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ (सीओएस) मेजर जनरल सुमित मेहता थे। परमवीर चक्र और अशोक चक्र सहित सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों के विजेता भी परेड का हिस्सा थे। इनमें परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) योगेन्द्र सिंह यादव (सेवानिवृत्त) और सूबेदार मेजर संजय कुमार (सेवानिवृत्त) और अशोक चक्र विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल जस राम सिंह (सेवानिवृत्त) शामिल थे।


Republic Day 2025:आज देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आज ही के दिन देश ने संविधान को अंगीकृत और आत्मार्पित किया था। देश के मुख्य राजकीय समारोह में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ध्वजारोहण करेंगी। राष्ट्रपति सुरक्षाबलों के परेड की सलामी भी लेंगी। कर्तव्य पथ पर समृद्ध भारत की झांकी भी दिखेगी। इससे पहले 23 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2025 के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान झांकी प्रदर्शित की गई थी।


Republic Day 2025:भारत ने इस मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो को मुख्य अतिथि बनाया है। उनके अलावा इस समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी।


Republic Day 2025:कर्तव्य पथ पर हजारों नागरिक भी परेड, झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साक्षी बनेंगे। अमेरिका ने भारतीय गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि भारत- अमेरिका संबंध नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।


Republic Day 2025:कुछ ऐसी दिखेगी चंडीगढ़ की झांकी


कुछ ऐसी दिखेगी झारखंड की झांकी


कुछ ऐसी दिखेगी दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव की झांकी


कुछ ऐसी दिखेगी बिहार की झांकी


कुछ ऐसी दिखेगी कर्नाटक की झांकी


कुछ ऐसी दिखेगी जनजातीय कार्य मंत्रालय की झांकी


कुछ ऐसी दिखेगी वेटरंस की झांकी


26 जनवरी 1950 को ही देश ने संविधान को अंगीकृत और आत्मार्पित किया था। पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था।


ग्रामीण विकास मंत्रालय की झांकी


बैंकिंग सेवा की झांकी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *