पलामू: छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में उपायुक्त ने जांच के आदेश दिये थे। जांच में शिकायत सही पायी गयी, जिसके बाद आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। पलामू के पांडू थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्राचार्य विश्वनाथ राम पर यह आरोप लगा था कि वह स्कूल में छात्राओं को दुपट्टा हटाने के लिए बोलते हैं। छात्राओं ने प्राचार्य विश्वनाथ नाम पर और भी कई तरह के गंभीर आरोप लगाये थे।
अश्लील टिप्पणी के अलावे प्रिंसिंपल विश्वनाथ राम पर मध्यान भोजन में गड़बड़ी का भी आरोप था। पलामू डीसी ए दोड्डे ने संज्ञान लेते हुए सदर एसडीएम राजेश कुमार शाह को जांच के लिए स्कूल में भेजा। एसडीएम राजेश कुमार शाह ने जांच के दौरान छात्राओं से बातचीत की जिसके बाद आरोपों को सही पाया गया। एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीसी ने कार्रवाई का आदेश दिया। एसडीएम राजेश कुमार साह ने आरोपी प्रिंसिपल विश्वनाथ राम के खिलाफ पांडू थाना में एफआईआर दर्ज करवाई। आरोपी प्रिंसिपल विश्वनाथ राम को एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच के लिए पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार शाह स्कूल में कई घंटों तक रुके थे और पूरे मामले की छानबीन की। उन्होंने छात्राओं के अलावे अन्य कर्मचारियों से भी बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों ने भी शिकायत दर्ज करायी। इसी बातचीत में प्रिंसिपल के खिलाफ लगे आरोपों को सही पाया गया। जिसके बाद आरोपी प्रिंसिपल खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...