Reliance का धमाका: JIO का 4G फोन Jio Bharat V2 लॉन्च, कीमत 999 रुपये, 123 रुपये का है रिचार्ज प्लान, जानिये डिटेल

मुंबई। Reliance Jio ने एक नया मोबाइल फ़ोन लॉन्च किया है जिसकी क़ीमत 999 रुपये रखी गई है. रिलायंस जियो का ये 4जी फोन ‘जियो भारत V2’ के नाम से लांच हुआ है। रिलायंस जियो केवल 4जी और 5जी नेटवर्क ही ऑपरेट करता है। रिलायंस जियो का दावा है कि ‘जियो भारत V2’ के दम पर कंपनी 10 करोड़ से अधिक ग्राहक जोड़ लेगी।

कंपनी ने 7 जुलाई से ‘जियो भारत V2’ का बीटा ट्रायल शुरु करने की घोषणा की है। कंपनी का इरादा ‘जियो भारत V2’ को 6500 तहसीलों पर ले जाने का है। कंपनी ने कहा है कि इसे 2G मुक्त भारत के तहत पेश किया जा रहा है. इस हैंडसेट के साथ Jio के दो नए प्लान्स भी लॉन्च किए गए हैं. इसे Jio Bharat Phone का नाम दिया गया है. दरअसल ये बेसिक फ़ीचर फ़ोन है, लेकिन इसमें इंटरनेट चलाया जा सकेगा. इसके साथ Jio का प्लान लेना होगा।

123 रूपये में होगा मंथली रिचार्ज
Reliance Jio ने भारतीय हैंडेसट मेकर Karbonn के साथ पार्नटर्शिप की है। रिलायंस के मुताबिक़ Jio Bharat Phone का बीटा ट्रायल 7 जुलाई से शुरू हो रहा है. इसका बीटा ट्रायल 6500 तेहसील से शुरू किया जाएगा। ‘जियो भारत V2’ सबसे सस्ता फोन है। यह 999 रु के दाम पर उपलब्ध है। ‘जियो भारत V2’ का मासिक प्लान भी सबसे सस्ता है। इसके लिए ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान के लिए 123 रु चुकाने होंगे। जबकि अन्य ऑपरेटर्स के वॉयस कॉल और 2जीबी वाले मासिक प्लान्स की शुरुआत ही 179 रु से होती है। इसके अलावा ‘जियो भारत V2’ के ग्राहकों को कंपनी 14 जीबी 4जी डेटा देगी। मतलब आधा जीबी प्रति दिन के हिसाब से मिलेगा। जियो भारत V2’ पर वार्षिक प्लान भी है जिसके लिए ग्राहक को 1234 रु चुकाने होंगे।

जिओ का ये है आगे का प्लान
रिलायंस जियो के मुताबिक़ भारत में अभी भी 250 मिलियन ऐसे मोबाइल यूज़र्स हैं जो 2G यूज करते हैं और उनके पास फ़ीचर फ़ोन है. कंपनी ने ये भी कहा है कि इन यूज़र्स के पास इंटरनेट वाले मोबाइल नहीं हैं. कंपनी ने प्रेस रीलीज में कहा है कि इस फ़ोन को लॉन्च करने का मक़सद 250 मिलियन फ़ीचर फ़ोन यूज़र्स तक इंटरनेट का ऐक्सेस पहुँचाना है. 123 रुपये हर महीने दे कर 28 दिनों तक यूज़र्स अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग कर सकते हैं. हर दिन 0.5GB डेटा मिलेगा. टोटल 14GB डेटा. एनुअल प्लान के तहत यूज़र्स को 1234 रुपये देना होगा. इसमें 168GB डेटा मिलेगा।

ये है फोन में खूबियां
देश में निर्मित और मात्र 71 ग्राम वजनी ‘जियो भारत V2’ 4जी पर काम करता है, इसमें एचडी वॉयस कॉलिंग, एफएम रेडियो, 128 जीबी का एसडी मेमरी कार्ड सपोर्ट जैसे फीचर हैं। मोबाइल में 4.5सेंमी. की टीएफटी स्क्रीन, 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा, 1000 mAh की बैटरी, 3.5 mm का हेडफोन जैक, पावरफुल लाउडस्पीकर और टार्च मिलती है। ‘जियो भारत V2’ मोबाइल के ग्राहकों को जियोसिनेमा के सब्सक्रिप्शन के साथ जियो-सावन के 8 करोड़ गानों का एक्सेस भी मिलेगा। ग्राहक जियो-पे के जरिए यूपीआई पर लेनदेन भी कर सकेंगे। भारत की कोई भी प्रमुख भाषा बोलने वाला ग्राहक ‘जियो भारत V2’ में आपकी भाषा में काम कर सकेगा। यह मोबाइल 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है।

Related Articles

close