Recipe Special: मेहमानों के सामने मिठाई हुई फेल…दाल-चावल से बनेगी ऐसी खीर कि सब करेंगे तारीफ….

Recipe Special: घर में अक्सर जब अचानक मेहमान आ जाएं तो हम सोच में पड़ जाते हैं कि मिठाई या डेजर्ट क्या बनाया जाए। लेकिन अगर आपके पास सिर्फ मूंग दाल और चावल हैं, तो यकीन मानिए, इन्हीं से आप बना सकते हैं इतनी शानदार खीर कि मिठाई भी इसके सामने फीकी लगने लगे। इस खीर का नाम है – ‘मकुटी’। यह पारंपरिक और स्वादिष्ट खीर हर किसी के स्वाद को जीत लेगी।
Recipe Special:मकुटी बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री:
फुलक्रीम दूध – 1 लीटर
मूंग दाल – 3 बड़े चम्मच (धुली हुई)
चावल – डेढ़ बड़ा चम्मच
मावा – 100 ग्राम
चीनी – 100 ग्राम
बादाम, काजू, पिस्ता – 8-10 कटे हुए
इलायची पाउडर – आधा चम्मच
केसर – कुछ धागे
Recipe Special:बनाने की विधि:
पहला स्टेप:
सबसे पहले मूंग दाल और चावल को धोकर लगभग 1 घंटे तक भिगो दें। इसके बाद कुकर में पानी डालकर एक सीटी आने तक पका लें। फिर स्लो फ्लेम पर 5 मिनट और पकाएं। ठंडा होने के बाद इन्हें अच्छे से मैश कर लें।
दूसरा स्टेप:
एक पैन में दूध को उबालने के लिए रखें और उसे गाढ़ा होने तक पकाएं। इसी बीच केसर के धागों को थोड़े दूध में भिगोकर रख दें।
तीसरा स्टेप:
अब गाढ़े हो रहे दूध में मैश की हुई दाल और चावल डालें। धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। फिर इसमें मावा और भीगा हुआ केसर डाल दें। (अगर मावा न हो तो मिल्क पाउडर या ज्यादा दूध को गाढ़ा करके भी इस्तेमाल किया जा सकता है।)
चौथा स्टेप:
जब दूध अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए तो उसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें। कुछ देर और पकाकर गैस बंद कर दें।
गार्निशिंग:
तैयार खीर को प्याले में निकालकर बादाम, काजू और पिस्ता से सजाएं। ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखें और फिर मेहमानों को सर्व करें।
यकीन मानिए, इस अनोखी दाल-चावल की खीर मकुटी के स्वाद के आगे गुलाब जामुन और रसगुल्ले भी फीके लग जाएंगे।









