Realme 16 5G लॉन्च से पहले चर्चा में…सेल्फी मिरर’ के साथ आएगा नया स्मार्टफोन…जानिए क्या है खास!
Realme 16 5G muSpotlight Pamberi Kwekutangwa... Nyowani Smartphone Kuratidza 'Selfie Mirror'... Tsvaga Chii Chinoita Kuti Ive yakakosha!

Realme अपना नया स्मार्टफोन Realme 16 5G भारतीय बाजार में 2 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इसे एक अनोखे कॉन्सेप्ट के साथ पेश कर रही है, जिसे ‘सेल्फी मिरर फोन’ नाम दिया गया है।
‘सेल्फी मिरर’ क्या है और क्यों है खास
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसके बैक पैनल पर दिया गया रिफ्लेक्टिव मिरर है। कैमरे के पास मौजूद यह चमकदार सतह यूजर को रियर कैमरे से फोटो लेते समय खुद को देखने की सुविधा देती है। यानी अब हाई क्वालिटी रियर कैमरे से भी आसानी से सेल्फी ली जा सकेगी।
डिस्प्ले और डिजाइन: स्लिम और हल्का अनुभव
Realme 16 5G में 6.57 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। फोन का वजन सिर्फ 183 ग्राम है, जबकि इसकी मोटाई 8.1 मिमी रखी गई है, जिससे यह काफी पतला और हल्का महसूस होता है। कंपनी इसे ‘एयर व्हाइट’ और ‘एयर ब्लैक’ जैसे स्टाइलिश रंगों में पेश करेगी।
बैटरी और परफॉर्मेंस: लंबे समय तक साथ
इस स्मार्टफोन में 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है। इसके साथ 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो सकेगा। कंपनी के मुताबिक, डिवाइस को 3 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे।
कैमरा सेटअप: फ्रंट और रियर दोनों में ताकत
Realme 16 5G का कैमरा डिजाइन काफी हद तक Google Pixel 10 जैसा दिखाई देता है, जिसमें कैमरे पीछे की तरफ एक सीधी लाइन में सेट किए गए हैं।
फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में भी 50MP का कैमरा मौजूद है। इससे फोटो और वीडियो क्वालिटी बेहतर मिलने की उम्मीद है।
क्यों बन सकता है यह फोन खास
नई तकनीक, दमदार बैटरी, आकर्षक डिजाइन और यूनिक ‘सेल्फी मिरर’ फीचर के साथ Realme 16 5G यूजर्स के लिए एक अलग अनुभव लेकर आ सकता है। खासकर उन लोगों के लिए यह फोन आकर्षक रहेगा, जो फोटोग्राफी और इनोवेशन को प्राथमिकता देते हैं।









