200 और 500 के नोटों पर RBI का अपडेट…नए नियम जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
RBI update on 200 and 500 rupee notes... Read the full news to know the new rules

Indian Currency: देश में नकली नोटों का प्रचलन दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है जिसे रोकने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया लगातार सख्त कदम उठा रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ( Reserve Bank of India new guideline ) के द्वारा 500 और ₹200 के नोटों को लेकर एक नई गाइडलाइन जारी की गई है। 2024 25 के रिपोर्ट के अनुसार मार्केट में ₹500 के नकली नोट 37.3% और ₹200 के नकली नोट 13.3% चलन में बढ़ चुके हैं। नकली नोटों का चलन बढ़ता एक गंभीर समस्या है।
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने एक नया गाइडलाइन जारी किया जिसके अनुसार साल 2025 में ₹500 के 11722 नकली नोट और ₹200 के 32660 नकली नोट पकड़े गए। 2024 के तुलना में यह आंकड़ा काफी बड़ा है। अब रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने आम लोगों को नकली नोटों के प्रति सतर्क किया है ताकि नकली नोट कोई उन्हें ना दे और वह फ्रॉड की समस्या से बच सके।
₹500 की असली नोट की इस तरह करें पहचान (Indian Currency)
₹500 की असली नोट महात्मा गांधी सीरीज का होता है और इसका रंग स्टोन ग्रे होता है। इसका आकार 66mm*150mm होता है। इस पर देवनागरी में 500 लिखा रहता है और महात्मा गांधी की तस्वीर माइक्रो टेक्स्ट में भारत और इंडिया और कलर शिफ्टिंग सिक्योरिटी थ्रेड होता है जो झुकने पर हरा रंग का हो जाता है। इसके साथ ही इस पर वाटर मार्क, ओवरी छपाई,अशोक स्तंभ, पांच ब्लीड लाइन बनी होती है।
₹200 के नोट की इस तरह करें पहचान
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने कहा कि ₹200 का नोट ब्राइट येलो कलर में आता है और इसका आकार 66mm*146mm होता है। इस नोट पर 17 सुरक्षा फीचर्स होते हैं और इसके पीछे की ओर सांची स्तूप की तस्वीर और स्वच्छ भारत का लोगो बना रहता है।
अलर्ट रहना है जरूरी
अगर आपके पास 500 और ₹200 के नोट है तो आप रोशनी में झुकाकर उसके सुरक्षा विशेषताओं की सावधानी पूर्वक जांच करें। अगर नोट नकली है तो पुलिस या बैंक से तुरंत संपर्क करें क्योंकि जाली मुद्रा आपको वृत्तीय नुकसान पहुंचती है और इससे देश की आर्थिक इस देवता को भी खतरा पहुंचता है।