RationCard News : केंद्र सरकार के अलावा कई राज्य सरकारें राशन कार्ड धारकों को कई तरह की लाभ देती रही है। हर साल की तरह इस साल भी सरकार राशन कार्ड धारकों के खातों में पैसे ट्रांसफर कर सकती है। आपको बता दें कि तमिलनाडु सरकार पोंगल त्योहार पर जनवरी के महीने में राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों के खातों में पैसे ट्रांसफर करती है।

2.20 करोड़ हैं राशन कार्ड धारक

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस समय पर राज्य में करीब 2. 20 करोड़ राशन धारक है। जिसमें से करीब 14.6 लाख लाभार्थी को छोड़ दिया जाए तो सभी के पास बैंक अकाउंट हैं,जिनके खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाता है।

2020 में दिए थे 2500 रुपए

बता दें कि पोंगल त्योहार 14 जनवरी को पड़ता है और पिछले 2 सालों में कर्मचारियों ने कार्ड धारकों के खाते में ₹5000 की राशि ट्रांसफर की है। साल 2020 में राज्य सरकार ने कार्ड धारकों के खातों में 2500 रुपए की नगद राशि ट्रांसफर की थी। इसके बाद से सरकार लगातार राज्य के लोगों को यह सुविधा दे रही है। साल 2015 में राज्य सरकार ने उपहार बैग दिए थे। वहीं साल 2019 में राज्य के जरूरतमंदों को 1000 रुपए की कैश राशि 2020 में 2500 और 2021 में 2500 रुपए की कैश राशि ट्रांसफर की गई थी।

क्यों दी जाती है सुविधा

राज्य के सभी लोग इस त्यौहार को खुशी से मना सके इसी वजह सरकार इसकी तरफ से यह राशि दी जाती है। और चीनी भी गिफ्ट किया जाता है। बता दें कि इस को पहली बार जो जनवरी 2014 में शुरू किया गया था उस समय राज्य सरकार ने एक 100 रुपए की नगद राशि के साथ में 1 किलो कच्चा चावल और 1 किलो चीनी दी थी।

इस साल भी सरकार कर सकती है ऐलान

उम्मीद की जा रही है कि इस साल भी सरकार करोड़ों खाताधारकों को नगद राशि ट्रांसफर करेगी। राज्य सरकार दिसंबर महीने में ही राशि देने का ऐलान कर सकती है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...