Aaj Ka Panchang And Rashifal 31 March 2024: 31 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है। षष्ठी तिथि रविवार रात 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। 31 मार्च को रात 10 बजकर 59 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही रविवार रात 10 बजकर 57 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। 31 मार्च को शाम 4 बजकर 49 मिनट पर शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
31 मार्च 2024 का शुभ मुहूर्त
• चैत्र कृष्ण पक्ष की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि- 31 मार्च को रात 9 बजकर 31 मिनट तक
• रवि योग- 31 मार्च को रात 10 बजकर 59 मिनट तक
• ज्येष्ठा नक्षत्र- 31 मार्च को रात 10 बजकर 3 मिनट तक
• शुक्र का गोचर- 31 मार्च को शाम 4 बजकर 49 मिनट पर शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे
चलिये अब देखते हैं आज का राशिफल

मेष राशि 31 मार्च 2024

कारोबार में नया अनुबंध होगा जो लाभदायक रहेगा। भूमि भवन पर निवेश संभव है। अकारण हो रहे पारिवारिक विवादों का अंत होगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय विस्तार के योग हैं। आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रह सकता है। यदि किसी कार्य को लेकर उलझन में हो, तो वो कार्य न ही करें। पारिवारिक रिश्तों में चल रहे मन-मुटाव दूर हो सकते है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपस में लड़कर खुद का नुकसान करेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है।

वृषभ राशि 31 मार्च 2024

माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। बुरी संगति छोड़ दें, अन्यथा बाद में आपको बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड सकती है। आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज का दिन ऊर्जा से भरा रहने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नए प्रयोगों से लाभ मिल सकता है। पुराने मित्रों से मुलाक़ात संभव है। प्रेम जीवन जी रहे जातकों को परिवार से विवाह मंजूरी मिल सकती है। व्यापार की स्तिथि सामान्य बने रहने की संभावना है। आज स्वास्थय के लिहाज से थोड़ा सतर्क रहना जरुरी है।

मिथुन राशि 31 मार्च 2024

झूठ बोलने से बचे नहीं तो बड़ी मुसीबत आ सकती है। अनाज तिलहन कपास और खनिज के व्यवसाय से जुड़े लोग, लाभ अर्जित करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोग सतर्कता से निवेश करें। आज का दिन व्यापार के लिहाज से बेहतर रहेगा। पुराने धन निवेश से बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। किसी को दिया हुआ उधार धन वापस मिल सकता है। सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है। बेरोजगारों जातकों का रोजगार का इंतजार खत्म होने की उम्मीद है। स्वास्थय में सिरदर्द परेशान कर सकता है।

कर्क राशि 31 मार्च 2024

दूसरों की खुशी के लिए अपने सपनों के साथ समझौता करना पड़ा। आजीविका के लिए यात्रा करनी होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। बहनों के साथ संबंध कमजोर रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज का दिन कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। किसी काम को लेकर चल रही परेशानी दूर हो सकती है। संतान की तरफ से खुशी रहेगी। व्यापार वाले जातकों को उधार देने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान संभव है। पेट दर्द परेशान कर सकता है।

सिंह राशि 31 मार्च 2024

रविवार को पहले सोचे समझें फिर काम करे। नौकरी में आ रही परेशानी दूर होगी। विवाह योग्य लोगों के लिए समय शुभ है। मामा के परिवार से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में अचानक बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। संतान की उन्नति होगी। आज का दिन सकारात्मक परिणामों से भरा रहने की संभावना है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे है। व्यापार में आय बढ़ने से ख़ुशी मिलेगी। परिवान में चल रही अनबन दूर हो सकती है। विद्दार्थी परीक्षाओं को लेकर अनावश्यक दबाब महसूस करेंगे। स्वास्थय की स्तिथि अच्छी बनी रहेगी।

कन्या राशि 31 मार्च 2024

जीवन साथी का व्यवहार देखकर दुखी होंगे। व्यवसायस्थल पर साज-सज्जा पर धन लगेगा। आलसी प्रवृत्ति के कारण बने काम बिगड़ सकते हैं। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। नए लोगो से संपर्क होगा। आज के दिन कोई फैसला लेने में जल्दबाजी करना नुकसान दे सकता है। जोखिम भरे कामों में हाथ डालने से असफल हो सकते है। कोई बड़ी सूचना मिल सकती है। परिजनों की सलाह से कुछ अच्छा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ रहने से सिरदर्द की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

तुला राशि 31 मार्च 2024

रविवार को परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेन पड़ सकते हैं। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है, पैर में चोट लग सकती है। दांपत्य जीवन जी रहे जातकों के लिए दिन अच्छा गुजरने की उम्मीद है। जीवनसाथी की तरफ से कुछ शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी काम के बीच में रोड़ा अटका सकते है, इससे आपको असुविधा होगी। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। स्वास्थय को लेकर चिंतित रह सकते है।

वृश्चिक राशि 31 मार्च 2024

रविवार को अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से करेंगे। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है। आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत जातकों के लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में आय के नए स्रोत मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आ रहे अवरोध दूर हो सकते है। कार्यक्षेत्र में कड़े परिश्रम से रुके काम पूरे हो सकते है। विद्यार्थियों के दिन अच्छा रहेगा। हल्का बुखार चिंतित कर सकता है।

धनु राशि 31 मार्च 2024

सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलो में पड़ते हैं, नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगें अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा निकलने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है, जो तनाव देगी। धन उधार लेने की योजना सफल हो सकती है। व्यापार में आज उम्मीद से अधिक आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आज आप स्वास्थय को लेकर मदमस्त रह सकते है।

मकर राशि 31 मार्च 2024

धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें आप के आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। रविवार को कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। आज का दिन जल्दबाजी में काम करने से बचें, अन्यथा नुकसान संभव है। आज बेवजह के खर्चे हो सकते है। परिवार में किसी जरुरी विषय पर आपकी बात सुनी जा सकती है। अपनी किसी गलती के लिए माफ़ी मांगनी पड़ सकती है। पेरेंट्स के लिए उपहार ला सकते है। स्वास्थय के लिहाज से दिन सही है।

कुंभ राशि 31 मार्च 2024

मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं। आज का दिन आलस्य में निकल सकता है। सरकारी योजना में धन लगाने से आर्थिक लाभ अच्छा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में पहले से अधिक जिम्मेदारियों को पूरा करना हो सकता है। पेरेंट्स के सहयोग से कुछ काम पूरे होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखने की जरुरत रहेगी, दुर्घटना की संभावना है।

मीन राशि 31 मार्च 2024
आप बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं। दूसरों को अपने राज बताने से बचें। कम बोलेंस अच्छा बोलें। आर्थिक लाभ संभव हैं। मांगलिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका रहेगी। आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा निकलने की उम्मीद है। संतान से कहासुनी हो सकती है। अपने खुद का विशेष ध्यान रखें, तबियत बिगड़ सकती है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...