रांची : बीच सड़क पर आधी रात को दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, Video वायरल

रांची : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर इलाके में तीन-चार दिन पहले आधी रात को पांच युवकों ने स्थानीय युवक अभिषेक कुमार और उसके दोस्त संदीप की बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, पुलिस ने घायल अभिषेक के बयान पर मारपीट के मुख्य आरोपी चुटिया थाना क्षेत्र के ही पटेल कंपाउंड निवासी ज्ञानदीप उर्फ किट्टू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

देखें वीडियो

हमला ऐसा की दहल उठेंगे आप

घटना को लेकर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अभिषेक बीच सड़क पर गिरा हुआ है और कुछ युवक लाठी-डंडे व ईंट से उस पर हमला कर रहे हैं. इतनी बेरहमी से मुंह, पेट, और पूरे शरीर इस तरह से ताबड़ तोड़ पिटाई की जा रही है की वीडियो देख कर कोई भी दहल जायेगा।अभिषेक जब अधमरा हो गया, तो युवक वहां से जाने लगे. उसी दौरान अभिषेक का दोस्त संदीप वहां पहुंचा और हमलावरों से बहस करने लगा.

इस पर आरोपी युवकों में से एक ने उस पर उसके चहरे पर ईंट से जोरदार वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद अन्य आरोपी युवक वहां पहुंचे और लाठी-डंडे से पीट कर उसे भी अधमरा कर दिया. इसी बीच एक कार वहां आकर रुकी, जिसमें से एक महिला समेत कुछ लोग नीचे उतरे. कार रुकते ही आरोपी युवक वहां से भाग निकले. बाद में स्थानीय लोगों ने दोनों घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया.

Related Articles

close