रांची। रांची से हावड़ा की दूरी अब सिर्फ 4 घंटे में पूरी होगी। हवा से बातें करने वाली वंदे भारत ट्रेन जल्द ही शुरू होने वाली है। वंदे भारत ट्रेन चलने से हावड़ा से रांची आने में समय की बचत होगी। इस ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को ढेर सारी सुविधाएं मिलेगी। रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम रफ्तार 130- 150 किमी प्रति घंटे की होगी।

रांची से हावड़ा के बीच 419 किमी की दूरी चार घंटे 55 मिनट में तय करेगी। वर्तमान में चलने वाली रांची-पटना जन शताब्दी ट्रेन को 418 किमी की दूरी तय करने में लगभग आठ घंटे लगते हैं। इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलने से यात्रियों का दो से तीन घंटे का समय बचेगा।

रेल मंत्रालय ने दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव पर रांची रेल डिवीजन और रेल मंत्रालय तैयारी कर रहे हैं। रांची से हावड़ा के बीच 130- 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन खूबियों से भरी हुई है। जिसमें कैटरिंग से लेकर अन्य सुविधाएं बेशुमार है।

यात्रियों को अन्य ट्रेनों की अपेक्षा अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी। हर सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट है जिसमें आसानी से लोग अपने गैजेट्स चार्ज कर सकेंगे। वाई फाई सिस्टम, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, वेक्यूम शौचालय, सीट के नीचे रेड लाइन और ट्रेन में उतरने-चढ़ने के लिए दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हील चेयर की भी व्यस्था है ताकि किसी भी यात्री को परेशानी ना हो।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...