RANCHI TO GOA : 2 घंटे में रांची से गोवा पहुंच कर सकते है रोमांस, INDIGO ने शुरू की सेवा, जानिए कितनी है टिकट की कीमत…

रांची । झारखंड के लोग अब सिर्फ दो घंटे में पहुंच जाएंगे ‘गोवा’। राजधानी रांचीवासी अब महज 2 घंटे में गोवा पहुंच रोमांस कर सकते है। इंडिगो विमान सेवा ने 11मार्च को ही उड़ान सेवा शुरू करने का एलान कर दिया था। इसके लिए विमान अथॉरिटी की तरफ से टाइम स्लॉट भी मिल गया है जिसका एलान कर दिया गया हैं।

26 मार्च को गोवा के लिए इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 2054 नॉन स्टॉप उड़ान भरेगी. रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट शाम 06:45 बजे टेक ओवर करेगी और रात 09:10 बजे गोवा एयरपोर्ट में लैंड करेगी और इसकी टिकट प्राइस (कीमत) 5,453 रूपए हैं. वही दूसरी ओर गोवा एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 232 दोपहर 15:50 बजे उड़ान भरेगी और जो शाम 18:15 बजे राजधानी रांची पहुंचेगी. और इसका किराया 5,755 रखा गया है

Related Articles