रांची: सेना का सेवानिवृत जवान ने की फायरिंग, हथियार समेत आरोपी गिरफ्तार

रांची । झारखंड की राजधानी रांची में फिर से गोलीबारी का एक मामला सामने आया है। रांची अरगोड़ा थाना इलाके में इमली चौक के पास आपसी विवाद में फायरिंग का मामला प्रकाश में आया। अरगोड़ा थाना पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आरोपी बीएसएफ से सेवानिवृत्त है।आपसी विवाद के बाद अफरोज ने हवाई फायरिंग की थी। आवाज सुनकर आसपास में दहशत मच गई। सूचना पर पहुंचे अरगोड़ा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की छानबीन में जुट गई।
अरगोड़ा पुलिस ने बताया की अफरोज का जमीन विवाद पहले से चल रहा था, लेकिन शनिवार को जमीन पर कुछ असामाजिक तत्वों को देखकर अफरोज ने हवा में फायरिंग कर दी। पुलिस सेवानिवृत्त बीएसएफ के जवान की हथियार को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच पड़ताल जारी है।









