Ranchi Railway News: दुर्गा पूजा-छठ पर 12 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

Ranchi Railway News: 12 special trains on Durga Puja-Chhath, see full schedule

Ranchi Railway News: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व जैसे बड़े त्योहारों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने खास कदम उठाया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 12 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। इनमें से 3 ट्रेनों का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है। कुल 7 जोड़ी ट्रेनें रांची होकर चलेंगी, जो सितंबर से नवंबर तक विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना होंगी।

घोषित पूजा स्पेशल ट्रेनें

  • चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल: 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर सोमवार चर्लपल्ली से और 9 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर गुरुवार रक्सौल से।

  • रांची-गोरखपुर-रांची फेस्टिवल स्पेशल: 18 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हर शनिवार रांची से और 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हर रविवार गोरखपुर से।

  • दुर्ग-पटना-दुर्ग फेस्टिवल स्पेशल (वाया रांची): 19 और 20 अक्टूबर को।

  • रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल: 17 से 31 अक्टूबर तक हर शुक्रवार रात 11:55 बजे रांची से।

  • आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल: 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हर रविवार सुबह 4 बजे आनंद विहार से।

  • अजमेर-रांची स्पेशल: 26 सितंबर से 28 नवंबर तक हर शुक्रवार।

  • रांची-अजमेर स्पेशल: 28 सितंबर से 30 नवंबर तक हर रविवार।

  • संतरागाछी-अजमेर-संतरागाछी स्पेशल (वाया रांची): 24 नवंबर तक हर सोमवार और 27 नवंबर तक हर गुरुवार।

  • भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल (वाया रांची): 30 नवंबर तक प्रतिदिन।

  • कोयंबत्तूर-धनबाद-कोयंबत्तूर स्पेशल (वाया रांची): 5 सितंबर से 28 नवंबर तक हर शुक्रवार और 1 दिसंबर तक हर सोमवार।

  • पोत्तनूर-बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल (वाया रांची): 6 सितंबर से 29 नवंबर तक हर शनिवार और 9 सितंबर से 2 दिसंबर तक हर मंगलवार।

Related Articles

close