महुआ मांझी के खिलाफ रांची पुलिस ने दायर की चार्जशीट, इस मामले में बढ़ सकती है सांसद की मुश्किलें

Mahua manjhi : सांसद महुआ मांझी की मुश्किलें बढ़ सकती है। झामुमो कोटे से राज्यसभा सांसद और रांची विधानसभा सीट से उम्मीदवार महुआ माजी के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है। आचार संहिता मामले में महुआ मांझी की मुश्किलें बढ़ सकती  है। रांची पुलिस ने उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी हैं।

आपको बता दें कि पुलिस ने रांची की हिन्दपीढ़ी में दर्ज कांड संख्या 122 / 2024 में महुआ माजी के खिलाफ दाखिल चार्जशीट में कहा है कि प्रथम दृष्टिया आरोप सही पाया गया हैं।  बता दे कि इस तरह के केस में सिर्फ फाइन है या दो महीने की सजा होती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दे कि चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट इस मामले में संज्ञान लेकर अग्रिम सुनवाई के लिए MP-MLA के विशेष कोर्ट में केस को ट्रांसफर कर सकता हैं।

कौन हैं महुआ माजी?

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महुआ माजी वर्तमान में झारखंड से झामुमो की राज्यसभा सदस्य हैं। JMM ने रांची विधानसभा सीट से एक बार उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में भी महुआ माजी रांची से JMM के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं, लेकिन उन्हें शिकस्त मिली थी। 2019 के चुनाव में महुआ माजी 5904 वोटों के अंतर से बीजेपी के सीपी सिंह से हार गई थीं। महुआ माजी झारखंड महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इसके अलावा साहित्य और लेखन के क्षेत्र में भी उनका बड़ा योगदान है। 2024 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बीजेपी के सीपी सिंह के सामने महुआ माजी होंगी।

बता दें कि रांची विधानसभा सीट 1990 से लगातार बीजेपी जीतती आ रही है। 1985 में कांग्रेस के जय प्रकाश गुप्ता ने रांची सीट पर जीत दर्ज की थी। 1990 में बीजेपी के गुलशन लाल आजमानी ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। 1995 में यहां से बीजेपी के यशवंत सिन्हा को जीत मिली। 1996 में लोकसभा चुनाव में यशवंत सिन्हा हजारीबाग संसदीय सीट से चुने गए। इसके बाद हुए उपचुनाव में 1997 में सीपी सिंह ने पहली बार जीत दर्ज की। उसके बाद साल 2000, 2005, 2009, 2014 और 2019 और 2024  में सीपी सिंह ने जीत दर्ज की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close