राँची वाले सावधान! अब ‘तीसरी आँख’ रखेगी कचरे पर नज़र, सड़क पर गंदगी फैलाई तो सीधे कटेगा चालान; 6 पर गिरी गाज

Ranchi residents beware! Now, the "third eye" will keep an eye on garbage; littering on the streets will result in a direct fine; 6 people have been punished.

रांची। राजधानी रांची की सड़कों पर रात के समय खुले में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ Ranchi Municipal Corporation ने सख्त कदम उठाया है। सोमवार को प्रशासक के आदेश पर सहायक प्रशासक ने कमांड एंड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कार्रवाई शुरू की।

जांच में छह प्रतिष्ठानों के लोग खुले में कचरा फेंकते पकड़े गए। निगम की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक प्रतिष्ठान पर दो हजार रुपये की दर से कुल 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। जुर्माने की कार्रवाई में शामिल दुकानदारों में नागेंद्र कुमार (मेन रोड), मधुसूदन घोष (गौरांग मिष्ठान भंडार, मेन रोड), पंकज सिंह (मेन रोड ओवरब्रिज के नीचे), कुलदीप सिंह (स्टेशन रोड), अनुराग चौधरी (होटल अंबेडकर, स्टेशन रोड) और महावीर जनरल स्टोर (लालपुर) शामिल हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अब प्रतिदिन कमांड एंड कंट्रोल रूम से शहर में निगरानी की जाएगी और फुटेज में पकड़े गए प्रतिष्ठानों पर अगले दिन कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुकानदारों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

यह कदम स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल करने और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। निगम ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसे मामलों में जुर्माने की राशि बढ़ाई जा सकती है और नियमित निगरानी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close