रांची । रांची में झारखंड पुलिस के जवान की आत्महत्या के मामले सामने आई है। घटना इटकी थाना क्षेत्र के महुआ टोली गांव की है। महुआ टोली गांव निवासी पुलिस के जवान सुबल तिग्गा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लेकिन अब तक आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक आरक्षि सुबल तिग्गा रांची मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में पदस्थापित थे। बुधवार रात उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। आत्महत्या की वजह अभी तक सामने नहीं हो पाई है। पुलिस घटना को लेकर छानबीन कर रही है।

इस संबंध में जवान की पत्नी पूजा तिग्गा के बयान पर इटकी थाना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है। परिजन और पड़ोसी से मिली जानकारी के अनुसार, सुपल मूल रूप से लातेहार जिला के महुआटांड़ थाना के चंपा गांव का स्थाई निवासी है। लेकिन करीब 3 वर्ष पूर्व वह जबकि थाना में पदस्थापित था उसकी दौरान इटकी थाना के पास के गांव में जमीन खरीद कर अपना घर बनाकर रह रहा था। लेकिन किन्हीं कारणों से उसे पुलिस लाइन हाजिर किया गया था। थाना के बगल वाले मकान में वह अपनी पत्नी पूजा और पुत्री के साथ रहता था।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...