RANCHI : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

रांची : राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. दरअसल, यह घटना हुटुप इरबा स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में मंगलवार की करीब साढ़े बारह बजे की है. आग लगने से लाखों कि संपति जलकर राख हो गई है. आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. जिसके बाद अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी गई.
जानकारी के अनुसार हुट्टू में प्लास्टिक का सामान बनाने वाले कारखाने में भीषण आग लगी है. दरअसल, इस प्लास्टिक फैक्ट्री कुर्सी बनाया जाता था. आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. लोग इससे पहले कि कुछ समझ पाते आग की लपटें पूरे फैक्ट्री में फैल गई और देखते ही देखते फैक्ट्री धू-धूकर जलने लगा. लोग इधर-उधर भागने लगे. जिसके बाद अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी गई. आग लगने के दो घंटा बाद दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद दमकल कर्मियों के मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया. फिलहाल, दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.









