रांची: कोर्ट में दूसरी बार पेश हुईं अमीषा पटेल, ढाई करोड़ ऐंठने का है आरोप

रांची: धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल रांची सिविल कोर्ट में पेश हुईं. इससे पहले अभिनेत्री को 21 जून को रांची के सिविल कोर्ट में उपस्थित होना था, लेकिन वह नहीं हुईं. अदालत से उन्होंने अगली तारीख देने की गुहार लगाई थी. जि- सके बाद कोर्ट ने नई तारीख 10 जुलाई निर्धारित की थी. अदालत के आदेश के अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल रांची के सिविल कोर्ट पहुंची. अमीषा पटेल ने अपना चेहरा ढक रखा था. वहीं, सिविल कोर्ट में अमीषा पटेल के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे. बॉलीवुड अभिनेत्री को चेक बाउंस मामले में सशरीर उपस्थित होने के कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार दू- सरी बार कोर्ट पहुंची है।

ये है पूरा मामला

यह मामला साल 2018 का है। झारखंड रांची के रहने वालेफिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल ने उनके साथ धोखाधड़ी की थी। अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ चेक बाउंस, धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया है। इसी मामले में अमीषा पटेल को उपस्थिति के लिए समन जारी हुआ था। लेकिन कई बार समन के बावजूद वह अदालत में खुद या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित नहीं हो रही थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close