रांची: नामकुम रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रेलर और बाइक की भीषण दुर्घटना, 1 की मौत दूसरे की हालत नाजुक

रांची। नामकुम रेलवे ऑवरब्रिज पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। दुर्घटना इतनी वीभत्स थी की तस्वीर देखना मुश्किल था। दुर्घटना में बाइक सवार सोनू गिद्ध (20) पिता शांति प्रकाश गिद्ध, नेतरहाट निवासी की मौत हो गई. वहीं करण तिर्की (25) पिता शंकर तिर्की, लोवाडीह बीच कोचा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल को पुलिस ने रिम्स में भर्ती कराया है.घटना देर शाम 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

कैसे हुई घटना

घटना के संबंध में बताया की बाइक से दोनों लोवाडीह की ओर आ रहे थे. इसी क्रम में ओवरब्रिज पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना के बाद बाइक ट्रेलर में फंस गया. बाइक फंसा होने की वजह से चालक पोस्ट ऑफिस के समीप ट्रेलर खड़ा करके फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया एवं शव एवं ट्रेलर को जब्त कर थाना ले आई.

तस्वीर विचलित करने वाली

दुर्घटना में मृतक सोनू गिद्ध के शव की स्थिति इतनी बुरी थी की चिथड़े चिथड़े उड़ गए। सड़क पर काफी दूर तक शरीर के टुकड़े टुकड़े बिखर गए।क्षत विक्षत शव में कमर से ऊपर का अंग बचा ही नहीं।

Related Articles

close