रांची: एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। बताया जाता है कि तेज रफ्तार बेकाबू कार रातियों को कुचलते हुए आगे बढ़ी जिसकी चपेट में आकर 5 लोगों ने जान गंवा दी। मामला सिकिदिरी का है।

हादसा सिकिदिरी- ओरमांझी मुख्य मार्ग स्थित सांडी चौक की है। दुर्घटना में हताहत होने वाले सभी लोग अनगड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत लापुंग के रहने वाले थे। सभी घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है। इनमें से कइयों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को सांडी निवासी कार्तिक महतो की बेटी की शादी थी। अनगड़ा से बारात सांडी आई थी। द्वार छेंकने का कार्यक्रम चल रहा था। सभी बाराती दुल्हन के घर के द्वार पर खड़े थे कि तभी तेज रफ्तार कार आई और बारातियों को कुचलते हुए आगे निकल गई।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...