Breaking: महाकुंभ में भगदड़, 14 की गई जान 50 से अधिक घायल

Breaking: मौनी अमावस्या के शाही स्नान के दौरान प्रयागराज के संगम तट पर भगदड़ मच गई, जिसमें 14 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. भीड़ के अत्यधिक दबाव के कारण बैरिकेडिंग टूट गई थी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. सुबह पांच बजे शाही स्नान होना था, इसको लेकर पुलिस ने टूटी बैरीकेडिंग की मरम्मत करवाकर रास्ता साफ कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा- संगम नोज पर अधिक भीड़ के कारण यह फैसला किया गया है। पीएम मोदी ने सीएम योगी से फोन पर घटना की जानकारी ली।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अफवाह के चलते संगम नोज पर भगदड़ मची। कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं और लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए। हादसे के बाद 70 से ज्यादा एंबुलेंस संगम तट पर पहुंचीं। इनसे घायलों और मृतकों को अस्पताल ले जाया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे के बाद संगम तट पर NSG कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया। संगम नोज इलाके में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई। भीड़ और न बढ़े, इसलिए प्रयागराज शहर की सीमा वाले सभी जिलों में श्रद्धालुओं की एंट्री रोक दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close