रामगढ़ उपचुनाव अपडेट: नया विधायक कौन, फैसला कुछ ही देर में, मतों की गिनती जारी…NDA की बढ़त बरकरार, कुछ देर में आ सकते है नतीजे

रामगढ़ : रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र का नया विधायक कौन होगा. इसको लेकर सबकी निगाहें रामगढ़ कॉलेज के स्ट्रांग रूम में टीक गयी है. चर्चा है कि यूपीए अपनी सीट बचा पाएगा या एनडीए पिछली बार का बदला लेगा।
आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने बनायी बढ़त, 11789 वोट से आगे

उपचुनाव का रुझान आना शुरू हो गया है. तीन राउंड की गिनती खत्म हो गयी है. दूसरे राउंड की अधिकारिक घोषणा हुई. इस राउंड में सुनीता चौधरी 11,789 वोट से आगे चल रही है. वहीं, पहले राउंड में आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो से 5838 वोट से आगे चल रही है. सुनीता को पहले राउंड में 12,910 वोट मिले, जबकि बजरंग महतो को 7,072 वोट मिले हैं. कुल 10 राउंड की गिनती होनी है। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतों की गिनती को लेकर मतगणना स्थल पर सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था है. इस उपचुनाव में यूपीए और एनडीए दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
चौथे राउंड की गिनती के बाद एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी 24 हजार मतो से आगे
मिल रहे रुझान में आजसू पार्टी प्रत्याशी सुनीता चौधरी आगे चल रही है.दूसरे राउंड की गिनती में आजसू की सुनीता चौधरी को 12,614 और कांग्रेस के बजरंग महतो को 6,663 मत मिले हैं. दूसरे राउंडमें सुनीता चौधरी करीब छह हजार मतों से आगे थीं. चौथे राउंड में सुनीता चौधरी की बढ़त करीब 24 हजार की हो गई है।
रामगढ़ में मतगणना के कार्य पर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार भी नजर बनाए हुए हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 02 बजे तक नतीजे आ जाने की उम्मीद है।









