Rain News : बारिश नहीं छोड़ने वाला है पीछा…अगले तीन-चार दिनों तक अभी और बारिश का अनुमान

रांची। फिलहाल बारिश झारखंड का पीछा छोड़ने वाला नहीं है। अगले चार दिन फिर झारखंड के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान है। हालांकि मौसम विभाग का ये भी कहना है कि अब जल्द ही मानसून की वापसी भी होने वाली है। शनिवार को राज्य के उत्तरी हिस्सों से मानसून लौट चुका है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पलामू, संताल परगना और उत्तरी छोटानागपुर के कई जिलों से मानसून की वापसी हो चुकी है। अगले दो दिनों के दौरान रांची समेत राज्य के शेष हिस्सों में मानसून लौटने की संभावना जताई गई है।

इधर बारिश की वजह से झारखंड में गुलाबी ठंडक की दस्तक हो गयी है। रांची में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में दो डिग्री की कमी आयी है। 24 घंटों के दौरान देवघर का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रांची का न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सबसे कम रहा।

राज्य के उत्तरी हिस्सों से मानसून की वापसी हो चुकी है। इसके अंदरूनी और शेष हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान इसकी वापसी की संभावना है। इसके प्रभाव से रांची समेत राज्य के दक्षिणी हिस्सों पर आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इस सप्ताह के बाद से मौसम फिर से सामान्य स्थिति से आगे बढ़ेगा।

Related Articles

close