रांची : झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाके में सात सितंबर तक रुक-रुक कर हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश होती रहेगी। तीन सितंबर को आकाश में बादल छाये रहेंगे, जबकि कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में पिछले 24 घंटे में 20 मिमी से अधिक बारिश रिकाॅर्ड की गयी है।

धनबाद में आज दोपहर बाद से जोरदार बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सितंबर में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है। जबकि, पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों और पूर्व तथा उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़ कर जहां सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि पूरे देश में सितंबर 2022 में औसत 109 प्रतिशत अधिक बारिश होने की संभावना है।

राज्य में एक जून से एक सितंबर तक 594.8 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि सामान्य बारिश 807.1 मिमी है। अब भी झारखंड में 26 प्रतिशत बारिश कम हुई है। रांची में अब तक 764.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 823.9 मिमी है। रांची में सात प्रतिशत बारिश अब भी कम है. पश्चिम सिंहभूम का रिकाॅर्ड देखें, तो वहां अबतक 831.8 मिमी बारिश हो गयी है, जबकि सामान्य बारिश 814.5 मिमी ही है। यहां दो प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक रांची में प्रत्येक वर्ष सितंबर माह में बारिश हुई है

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...