Rain Alert : झारखंड में इन जिलों में होगी बारिश…. मौसम विभाग ने जारी किया 9 जिलों के लिए अलर्ट, तेज हवाएं और वज्रपात की भी आशंका

रांची। झारखंड में फिर से मौसम बदलने वाला है। आज कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने नौ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 31 मार्च तक रांची जिले के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में गर्जन के साथ-साथ वर्षा की संभावना जाहिर की है। वहीं, बदलते मौसम के बावजूद अभी तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। जिन नौ जिलों में मौसम में बदलाव होंगे, उसमें रांची, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा शामिल है। राज्य के कई जिलों में बुधवार को बारिश की संभावना जाहिर की गई है। इसके अलावा 30 और 31 मार्च को बारिश की संभावना है। एक से तीन अप्रैल तक मौसम समान्य रहेगा। सबसे अधिक बारिश 31 मार्च को होने की संभावना है। इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। बारिश की संभावना को देखते हुए किसान सावधान रहें। दो दिनों तक खेतों से दूर रहें। वज्रपात से जान-माल का नुकसान हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रामनवमी पर बारिश का साया

जमशेदपुर शहर में लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार को भी झमाझम वर्षा हुई। इससे जगह-जगह पर पानी का जमाव हो गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन मौसम खराब रहेगा। यानी रामनवमी के मौके पर 30 और 31 मार्च को बारिश होने की संभावना है। मालूम हो कि शहर में 31 मार्च को रामनवमी विसर्जन जुलूस निकाली जाएगी। ऐसे में अगर वर्षा हुई तो जुलूस में इसका असर देखने को मिलेगा। एक अप्रैल को भी गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। वहीं, दो अप्रैल से मौसम साफ होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close