रांची: रांची-आरा एक्सप्रेस आज से सप्ताह में तीन दिन चलेगी। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह आरा में ट्रेन के परिचालन में वृद्धि का शुभारंभ करेंगे। आज यह ट्रेन 03639 आरा-रांची स्पेशल ट्रेन के रूप में रांची आयेगा। आरा से सुबह 10 बजे खुलेगा। जो सासाराम, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो, बोकारो, मुरी स्टेशनों पर रूकते हुए रात 8.10 बजे पहुचेगी। यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन शनिवार, सोमवार और गुरुवार को चलेगी।

15 अक्टूबर से रांची से प्रस्थान, समय-सारणी

ट्रेन 18640 रांची–आरा त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 15 अक्टूबर से प्रत्येक शनिवार, सोमवार एवं गुरुवार को रांची से प्रस्थान करेगी। ट्रेन का 15 अक्टूबर से आरा स्टेशन पर आगमन 7.55 बजे के स्थान पर 07.25 बजे होगा, तथा अन्य स्टेशनों पर समय सारणी एवं ठहराव में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

16 अक्टूबर से आरा से प्रस्थान, समय-सारणी

ट्रेन 18639 आरा – रांची त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 16 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को आरा से प्रस्थान करेगी। ट्रेन का 16 अक्टूबर से आरा स्टेशन से प्रस्थान 10.00 बजे के स्थान पर 09.30 बजे होगा, तथा अन्य स्टेशनों पर समय सारणी एवं ठहराव में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...