क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी के घर आयी नन्ही परी, IPL मैच के पहले राहुल को मिली ये खुशखबरी
Cricketer KL Rahul and Athiya Shetty are blessed with a little angel, Rahul gets this good news before IPL match

Cricketer KL Rahul And Athiya Baby Girl Born: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के घर बेटी ने जन्म लिया है। राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी पहली बार मां बनी है। आईपीएल का मैच चल रहा है और इस कपल के लिए आईपीएल के बीच एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने अपनी बेटी के जन्म के बारे में जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के हवाले से फैंस को दी है।
उन्होंने बताया कि आज यानी कि 24 मार्च को उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ है। ये इस कपल का पहला बच्चा है। अपने पहले बच्चे के आगमन के चलते ही केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2025 का अपना पहला मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।
दिल्ली की टीम का सामना इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है और टॉस से ठीक पहले खबर आई कि राहुल आज का मैच नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह फाफ डु प्लेसिस को टीम का उपकप्तान बनाया गया। दरअसल अथिया शेट्टी ने 24 मार्च की शाम को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने गुड न्यूज दी है कि वो एक बेटी की मां बन चुकी हैं।
एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है. जिसपर लिखा है कि, ‘हम बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं..’ अथिया की ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है. जिसपर फैंस और सेलेब्स कपल को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि अथिया शेट्टी ने इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की है। दोनों की शादी साल 2023 में बहुत ही धूमधाम से की गई थी। जिसमें कई सेलेब्स और क्रिकेट जगत की हस्तियां शामिल हुई थी।
अब शादी के दो साल बाद कपल एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। अथिया की इस पोस्ट पर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी कमेंट किया, जिसमें उन्होंने दिल वाली कई सारी इमोजी बनाई. वहीं अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘बधाई हो दोस्तों। इसके अलावा पंजाबी सिंगर जस्सी गिल ने भी कपल को बधाई दी। अथिया की पोस्ट पर कुछ ही मिनटों में दो लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।