राज्यपाल पर छेड़खानी मामला: पुलिस ने SIT गठित कर जांच की शुरू, राजभवन के कर्मचारियों की ले सकती है आज बयान

कोलकाता। छेड़खानी मामले में राज्यपाल के खिलाफ शिकायत की जांच शुरू हो गयी है। पुलिस का दावा है कि फिलहाल इस मामले में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया है। संविधानिक प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है, लेकिन पीड़िता ने जो शिकायत की कॉपी पुलिस के पास जमा की है, हम उसकी जांच कर रहे हैं। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है।
दरअसल राजभवन की महिला कर्मचारी ने बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के खिलाफ छेड़खानी करने से जुड़ा शिकायत पत्र हेयर स्ट्रीट थाने में दिया था। पुलिस अब इस बेहद संवेदनशील मामले की जांच कर रही है। पीड़िता की शिकायत पत्र के आधार पर स्पेशल इंक्वायरी टीम (एसइटी) का गठन कर इस मामले की जांच कर रही है। इस टीम में हेयर स्ट्रीट थाने के साथ लालबाजार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लेकर कोलकाता के सेंट्रल डिवीजन के उपायुक्त इंदिरा मुखर्जी के नेतृत्व में आठ सदस्यों की एक टीम बनाई गई है, जो इस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार को एसइटी की टीम राजभवन में जांच के लिए गई थी, लिखित ऑर्डर नहीं मिलने तक वह इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर वहां काम करनेवाले लोगों का बयान लेकर जांच जारी रखेगी। वारदात के समय पीड़िता जिस विभाग में काम कर रही थी, वहां उसके साथ काम करनेवाले सहकर्मियों का बयान लिया जा रहा है, जिस सुपरवाइजर के साथ वह शाम को दफ्तर में गई थी, उस सुपरवाइजर का भी बयान लिया जायेगा।
वारदात के दिन आखिर क्या-क्या हुआ था, पुलिस इसका पता लगा रही है. इस मामले में की जांच में सीसीटीवी फुटेज भी कलेक्ट करने की तैयारी की जा रही है।राज्यपाल द्वारा राजभवन में किसी भी जांच के लिए पुलिस की एंट्री पर रोक लगाने के मामले में लालबाजार सूत्रों का कहना है कि, हमे इसका लिखित ऑर्डर नहीं मिला है।









