पुतिन का ग्रैंड इंडिया दौरा…दिल्ली एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत… रूस-यूक्रेन के बाद पहला बड़ा विजिट….

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं। उनका विमान पालम एयरपोर्ट पर उतरा, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें गले लगाकर स्वागत किया। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद यह पुतिन का पहला भारत दौरा है, जिसे लेकर दोनों देशों में कूटनीतिक और व्यापारिक महत्वपूर्ण चर्चाओं की उम्मीद है।
दौरे की मुख्य जानकारी:
दिनांक: 4-5 दिसंबर 2025
मुख्य कार्यक्रम: पीएम मोदी के साथ 23वां भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन
मुलाकातें: रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और प्रौद्योगिकी पर कई अहम समझौते होने की संभावना
बिजनेस मीटिंग: पुतिन बिजनेस लीडर्स से भी मुलाकात करेंगे
मुख्य दिन: 5 दिसंबर को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर
श्रद्धांजलि: 11:30 बजे पुतिन महात्मा गांधी को राजघाट पर श्रद्धांजलि देंगे
इस दौरे में अहम डील और समझौते होने की पूरी संभावना है, जिससे भारत और रूस के संबंधों में नई गति और सहयोग देखने को मिलेगा।
पुतिन के दौरे से जुड़े हर अपडेट के लिए https://www.hpbl.co.in पेज को रिफ्रेश करते रहें।









