Public Holiday List 2026: सरकारी छुट्टियों का ऐलान…साल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे दफ्तर…देखें सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर…

Public Holiday List 2026:: साल 2026 आते ही लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है। उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में सरकारी कार्यालयों को सालभर 24 सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे, जिनमें से कई छुट्टियां शुक्रवार या सोमवार को पड़ रही हैं, जिससे कर्मचारी आसानी से तीन दिन के लंबा वीकेंड का मज़ा ले सकेंगे।

सरकारी कैलेंडर के अनुसार, मार्च का महीना सबसे अधिक छुट्टियां लेकर आ रहा है। इस महीने पाँच सार्वजनिक अवकाश और पाँच रविवार हैं, जिससे कामकाजी जीवन में थोड़ी राहत मिलेगी।

Public Holiday List 2026: जनवरी से दिसंबर 2026 तक प्रमुख अवकाश

  • 3 जनवरी (शनिवार) – हजरत अली जन्मदिन

  • 26 जनवरी (सोमवार) – गणतंत्र दिवस

  • 15 फरवरी (रविवार) – महाशिवरात्रि

  • 2 मार्च (सोमवार) – होलिका दहन

  • 4 मार्च (बुधवार) – होली

  • 21 मार्च (शनिवार) – ईद-उल-फितर

  • 26 मार्च (गुरुवार) – राम नवमी

  • 31 मार्च (मंगलवार) – महावीर जयंती

  • 3 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे

  • 14 अप्रैल (मंगलवार) – बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

  • 1 मई (शुक्रवार) – बुद्ध पूर्णिमा

  • 27 मई (बुधवार) – बकरीद

  • 26 जून (गुरुवार) – मोहम्मद साहब का पर्व मोहर्रम

  • 15 अगस्त (शनिवार) – स्वतंत्रता दिवस

  • 26 अगस्त (बुधवार) – ईद-ए-मिलाद

  • 28 अगस्त (शुक्रवार) – रक्षाबंधन

  • 4 सितंबर (शुक्रवार) – जन्माष्टमी

  • 2 अक्टूबर (शुक्रवार) – गांधी जयंती

  • 20 अक्टूबर (मंगलवार) – दशहरा/विजयदशमी

  • 8 नवंबर (रविवार) – दीपावली

  • 9 नवंबर (सोमवार) – गोवर्धन पूजा

  • 11 नवंबर (बुधवार) – भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती

  • 24 नवंबर (मंगलवार) – गुरु नानक जयंती

  • 25 दिसंबर (शुक्रवार) – क्रिसमस डे

Public Holiday List 2026:ये छुट्टियां न सिर्फ कर्मचारियों के लिए यात्रा और परिवार के साथ समय बिताने का सुनहरा मौका होंगी, बल्कि लंबे वीकेंड के कारण काम में भी नई ऊर्जा आएगी।

 अगर आप लंबी छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो मार्च और नवंबर आपके लिए सबसे उपयुक्त महीने हैं।

Related Articles

close